17वें एशियाई खेलों की समाप्ति भारत रहा आठवें स्थान पर

इंचियोन, एजेंसी

भारत का शनिवार को समाप्त हुए 17वें एशियाई खेलों की पदक तालिका में आठवां स्थान रहा जो पिछले खेलों से दो स्थान पीछे है। भारत ने इन खेलों में कुल 57 पदक जीते जिसमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं।

चीन के ग्वांग्झू में 2010 में हुए पिछले खेलों में भारत ने 65 पदक जीते थे जिसमें 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदक शामिल थे। चीन पदक तालिका में 342 पदक जीत कर सबसे ऊपर रहा। चीनी खिलाड़ियों ने 151 स्वर्ण, 108 रजत और 83 कांस्य पदक जीते।

मेजबान दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर रहा उसने 234 पदक जीते जिसमें 79 स्वर्ण, 71 रजत और 77 कांस्य पदक जीते। इसके बाद जापान ने 200 पदक जीते जिसमें 47 स्वर्ण, 76 रजत और 77 कांस्य पदक शामिल हैं।

Related posts

माफ़ी मांगने पर भी नहीं थमा विवाद, सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा में दर्ज़ हुई एफआईआर।

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।