15 साल में जीडीपी 8 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगी: पनगढ़िया

एजेंसियां|
नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया ने विश्वास जताया कि यदि भारत में विकास आधारित नीतियां जारी रहीं तो देश की अर्थव्यवस्था अगले 15 साल में 8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 5,07,880 अरब रुपये) तक हो सकती है।

उन्होंने कहा, ’15 साल से भी कम समय में हमारी अर्थव्यवस्था के विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावनाएं आज बहुत प्रबल हैं।’ उन्होंने यह बात मुबंई में छठे आर.के. तलवार स्मृति व्याख्यान को देते हुए कही।

‘विकास, गरीबी एवं आर्थिक बदलाव’ विषय पर यह लेक्चर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग ऐंड फाइनैंस ने आयोजित किया था। तलवार को भारतीय स्टेट बैंक का सबसे सफल अध्यक्ष माना जाता है। उन्होंने 1969 से 1976 तक बैंक का नेतृत्व किया था।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।