हरियाणा : भाजपा का घोषणापत्र जारी, 24 घंटे बिजली समेत कई वादे  

 


हरियाणा : महागठबंधन में ‘कुर्सी’ का महादंगल
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के बाद किसी से गठबंधन नहीं करेगी। हम अपने दम पर यहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

नकवी द्वारा जारी भाजपा के घोषणापत्र में हरियाणा में सभी पेंशनधारियों को कम से कम 2000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का वादा किया गया है। साथ ही घोषणापत्र में राज्य में घर-घर तक 24 घंटे बिजली पहुंचाने, सभी राजमार्गो को चार लेन का बनाने, दक्षिण हरियाणा में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने का वादा किया गया है।

इस मौके पर भाजपा नेता नकवी ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए पीएम मोदी ने अभियान चलाया है उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की तरह मोदी सरकार सीबीआइ का बिल्कुल भी दुरुपयोग नहीं करेगी।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।