सुरक्षा में बड़ी चूक। दरवाजा बंद हुए बिना चलती रही मेट्रो

नई दिल्ली, हलचल । दिल्ली मेट्रो में आज लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया। दरवाजा बंद हुए बिना मेट्रो ट्रेन तेज गति से अगले स्टेशन तक पहुंच गई। लापरवाही के आरोप में ट्रेन ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया है।
घटना दिल्ली-गुड़गांव मेट्रो मार्ग की है। ट्रेन अरजनगढ़ स्टेशन से घिटोरनी स्टेशन तक दरवाजा बंद हुए बिना पहुंच गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस वजह से घिटोरनी स्टेशन पर मेट्रो करीब 15 मिनट रुकी रही। बहरहाल अच्छी खबर यह है कि कोई अनहोनी घटना नहीं हुई। यात्रियों के धैर्य और समझदारी से काम लेते हुए शोर मचा दिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया l दिल्ली समेत पुरे एनसीआर की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो में रोज़ाना  लाखों लोग सफर करते है।  इस तरह की लापरवाही मेट्रो की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है।

तस्वीर देखिये  किस  से खुले दरवाज़ों  खुले हुए  मेट्रो चल रही है।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।