सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल महंगा

नई दिल्ली।। ऑयल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 1.15 रुपए कटौती और डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की घोषणा की। नई कीमतें आधी रात से लागू हो जाएंगी। अब दिल्ली में वैट अजस्टमेंट के साथ पेट्रोल का भाव 1.38 रुपए घटकर 71.02 रुपए प्रति लीटर होगा जबकि मुंबई में लोकल टैक्स सहित इसकी नई कीमत 78.94 रुपए प्रति लीटर होगी।

पेट्रोल के दाम में महीने भर में यह दूसरी कटौती है। इससे पहले 01 अक्टूबर को 3.05 रुपए प्रति लीटर (वैट शामिल करने के बाद 3.66 रु.) घटाए गए थे। वहीं डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसमें राज्य स्तरीय वैट शामिल नहीं है। सरकार ने जनवरी में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को डीजल के दाम थोड़ा-थोड़ा बढ़ाने की अनुमति दी थी ताकि वे अपने बढ़ते घाटे को कम कर सकें।

Related posts

पीएनबी ने पेश किये ग्रीन पिन समेत कई डिजिटल समाधान

एचडीएफसी बैंक देगा 10 सेकंड में लोन, जल्द शुरू होगी यह सुविधा

रेपो रेट में चौथाई फीसदी की वृद्धि, लोन हो सकते हैं महंगे