लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ हो -मोदी

 
कानपुर –  उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए देश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को पांच साल में एक बार साथ-साथ कराने की वकालत करते हुए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ऐसा होने से चुनाव के समय होने वाले तनाव में तो कमी आएगी ही, साथ ही देश में कालेधन के इस्तेमाल के अवसर भी कम होंगे. इसी तरह हम इस लोकसभा सत्र में इस बात पर भी चर्चा करना चाहते थे कि राजनीतिक पार्टियों को चंदा कैसे मिलना चाहिये लेकिन विपक्षी पार्टियों ने संसद चलने नहीं दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी कहा था कि देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ पांच साल में होने चहिये. हमारा भी यह मानना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग अलग होते हैं तो देश पर बहुत बोझ पड़ता है और कालेधन के इस्तेमाल के अवसर मिलते है. गांव में तनाव होता है और विकास कार्य रुक जाते है. इसके अलावा राजनीति दलाें को चुनाव में चंदा कैसे मिले इस पर सबको मिल कर रास्ता निकालना चाहिए. इस मुददे पर हम संसद में चर्चा करना चाहते थे लेकिन विपक्ष ने संसद चलने ही नही दी क्योंकि वह इन मुद्दों पर चर्चा ही नहीं चाहते थे. चुनाव आयोग को चाहिये कि वह इन दोनों मुददों पर दबाव बनाये और जो जनता के हित होगा वह फैसला हम मानने को तैयार हैं.

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।