रेप मामले में आरोपी की जमानत पर जल्द हो सुनवाई :हाईकोर्ट

दिल्ली ब्यूरो , हाईकोर्ट ने निचली अदालतों से कहा है कि सेक्सुअल असॉल्ट के मामलों में आरोपी की जमानत याचिकाओं पर तेजी से फैसला किया जाए। चीफ जस्टिस एन.वी. रमणा और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने रेप के एक आरोपी की याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया। आरोपी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि रोहिणी की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट अपने सामने पेंडिंग किसी भी मामले में जमानत मंजूर नहीं कर रही है। यौन अपराधों से संबंधित मामलों के जल्द निपटारे के लिए सभी जिला अदालतों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई गई है।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।