राष्ट्रपति ने देखी भूतनाथ रिटर्न्स

दिल्ली , एजेंसी। अमिताभ बच्चन की भूतनाथ रिटर्न्स जब से रिलीज हुई है तब से अपने ऐंटरटेनमेंट फैक्टर और मैसेज की वजह से सुर्खियों में है. अब ताजा खबर यह है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी यह फिल्म देखी है.
राष्ट्रपति ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखी. उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल में से फिल्म के लिए समय निकाला और फिल्म की पूरी कास्ट की हौसलाअफजाई की.
इस मौके पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन, चाइल्ड ऐक्टर पार्थ भालेराव, डायरेक्टर नीतेश तिवारी, प्रोड्यूसर भूषण कुमार, प्रोड्यूसर रेणु चोपड़ा और अभय चोपड़ा मौजूद थे. फिल्म ने सात दिन में बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी.

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।