टि्वटर में प्रियंका ने लिखा, ‘वाह! 12 साल हो गए। मैं यहां डरी-सहमी लड़की के रूप में आई थी। मुझे अपनाने और हमेशा ढेर सारा सपोर्ट देने के लिए आपका शुक्रिया। आभार।’
प्रियंका, फिल्म ‘अंदाज’ से काफी चर्चित हो गई थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर जीता। वह इन 12 वर्षों में ‘ऐतराज’, ‘क्रिश’, ‘फैशन’ व ‘गुंडे’ सहित 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। प्रियंका लास्ट टाइम ‘मेरी कॉम’ फिल्म में में नजर आईं। ऐक्टिंग के अलावा उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा से इंटरनैशनल लेवल पर भी अलग पहचान बनाई है।