बातचीत के बाद अनंत गीते ने कार्यभार संभाला


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच संतोषजनक बातचीत के बाद विभाग बंटवारे को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच विवाद खत्म हो गया है। पार्टी के कोटे से कैबिनेट मंत्री बने अनंत गीते ने बुधवार को भारी उद्योग मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

गौरतलब है कि महत्वपूर्ण मंत्रालय न मिलने से नाराज गीते ने मंगलवार को कार्यभार नहीं संभाला था, लेकिन उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक में हिस्सा जरूर लिया।

भाजपा के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक शिवसेना के 18 सांसद हैं और मोदी सरकार में केवल गीते को ही मंत्री बनाया गया है। शिवसेना की चाह मोदी मंत्रिमंडल में ज्यादा प्रतिनिधित्व की है।

शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। गीते ने बताया कि दोनों के बीच संतोषजनक बातचीत के बाद यह निर्णय किया गया। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी विभागों के आवंटन को लेकर अभी भी नाखुश हैं, गीते ने कहा कि अब हम नाखुश नहीं हैं। उन्होंने कहा बाद में जब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, तो पार्टी इस मामले को देखेगी।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।