देवयानी के खिलाफ CBI चार्जशीट दाखिल करेगी

नई दिल्ली,एजेंसी।  आदर्श घोटाले में सीबीआई अमेरिका में भारत की राजनयिक रही देवयानी खोबरागड़े के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर सकती है। देवयानी पर झूठे हलफनामे के आधार पर आदर्श सोसायटी में फ्लैट हासिल करने का आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को मिले सबूत दिखाते हैं कि देवयानी की तरफ से झूठे हलफनामे और सरकारी कोटे के तहत आवंटित फ्लैट और भूमि स्वामित्व के बारे में जानकारी छिपाकर कथित रूप से आदर्श में फ्लैट खरीदा गया। सीबीआई इस आवासीय घोटाले में कथित अवैध लाभार्थियों और बेनामी संपत्ति मालिकों की जांच कर रही है।

देवयानी के पिता उत्तम खोबरागड़े महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व सीईओ हैं। सीबीआई इस आवासीय घोटाले में कथित अवैध लाभार्थियों और बेनामी संपत्ति मालिकों की जांच कर रही है। विवादित राजनयिक देवयानी को पिछले साल दिसंबर मे अमेरिकी अधिकारियों ने कथित वीजा धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें स्थानानान्तरित किया गया था और अब वह भारत में तैनात हैं।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।