को समर्थन देने पर पलटे अन्ना

नई दिल्ली,हलचल
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन दिया था, उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को नहीं।
अन्ना ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने बनर्जी की सादगी को देखते हुये उनको समर्थन करने की बात कही थी, लेकिन उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की बात नहीं कही थी। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले यहां रामलीला ग्राउंड़ में हुई तृणमूल कांग्रेस की रैली में अन्ना नहीं पहुंचे थे, जबकि बनर्जी के साथ उन्हें भी इस रैली को संबोधित करना था।

अन्ना ने रैली को लेकर हुई गड़बड़ी के लिये अपने सहयोगी संतोष भारतीय को दोषी ठहराया। उन्होंने भारतीय पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया। अन्ना ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि यह ममता की रैली है, जबकि ममता को बताया गया कि यह अन्ना की रैली है। इस रैली में बहुत कम लोग पहुंचे थे।

इस बीच अन्ना की सहयोगी सुनीता गोदास के हवाले से खबर आई है कि अन्ना न तो बनर्जी और न ही उनकी पार्टी का समर्थन करेंगे।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।