कोई भी माँ अपने बेटे की बलि नहीं दे सकती : मोदी

दिल्ली हलचल, विशेष संवाददाता:
लोकसभा चुनाव के मूड में आये भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने आज कांग्रेस और गांधी परिवार पर खुला हमला बोलते हुए पिछड़ी जाति और गरीबी के कार्ड को आगे बढ़ाया और कहा कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार इसलिए घोषित नहीं किया क्योंकि इस कुलीन वर्ग को उन जैसे पिछड़ी जाति और चाय बेचने वाले के सामने मैदान में उतरने में शर्म महसूस होती है। मोदी ने अत्यंत आक्रामक तेवर अपनाते हुए ये भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार इसलिए नहीं बनने दिया क्योंकि मां के रूप में वह अपने बेटे की राजनीतिक बलि के लिए तैयार नहीं थीं।

बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रिय परिषद् कि बैठक का  समापन

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ”राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाये जाने के मुझे दो कारण दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक कारण तो है ही लेकिन इसके साथ एक मानवीय कारण भी है। जब लोकसभा चुनाव में पराजय निश्चित दिख रही है और विनाश सामने नजर आ रहा है तो कोई मां अपने बेटे की राजनीतिक बलि चढ़ाने के लिए तैयार नहीं होती है। तो मां का यही निर्णय रहा.. मेरे बेटे को बचाओ।” उन्होंने अपनी पिछड़ी जाति के कार्ड को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाने के पीछे एक कारण यह भी है क्योंकि वह उच्च कुल में पैदा हुए हैं और कुलीन लोगों में एक भय यह भी है कि उनके सामने जो उम्मीदवार है, वह पिछड़ी जाति में पैदा हुआ है। मोदी ने कहा, ”प्रधानमंत्री पद की दौड़ से भागने का और भी कारण है, वह ये कि जिस परंपरा में वह पले बढ़े हैं और जिस परिवार के हैं और जिस तरह वह जीते हैं, उनके मन की रचना भी सामंतशाही होती है। वह किसी चाय वाले से भिड़ना पसंद नहीं करेंगे।” उन्होंने कटाक्ष किया, ”वे नामदार हैं, मैं कामदार हूं। ऊंच नीच का मामला है।”

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।