केिक का गाना हिट, ट्रेलर सुपरहिट

मुंबईः एजेंसी सलमान खान की फिल्म किक का पहला गाना लांच कर दिया गया है जुम्मे की रात है फिल्म ‘किक’ का औपचारिक ट्रेलर रिलीज हुए महज पांच दिन हुए हैं लेकिन उसे देखने वालों की संख्या 70 लाख पार कर गयी है.अभिनेता सलमान खान ने इससे इंकार किया है कि उनकी आगामी फिल्म ‘किक’ के गाने ‘जुम्मे की रात’ और अमिताभ बच्चन की 1991 में आई फिल्म ‘हम’ के गाने ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ में किसी तरह की समानता है. सलमान ने आज ‘जुम्मे की रात’ गाने की पहली झलक पेश की उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता था कि यह सवाल पूछा जाएगा. मैं ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ का बडा प्रशंसक हूं. जब कभी यह गाना टीवी पर आता है तो मैं इसे पूरा देखता हूं. परंतु मेरा गाना अलग ढंग से शूट किया गया है. इसका नृत्य निर्देशन अहमद खान ने किया है. इस पर नाचना काफी मुश्किल रहा.’’ इस गाने को कुमार एवं सब्बीर अहमद ने लिखा है तथा मीका सिंह, पलक मचल ने इसके लिए अपनी आवाज दी है. इसमें संगीत हिमेश रेशमिया का है. फिल्म के ट्रेलर के हिट होने के बाद इसके गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।