किसान खुदकुशी केसः चश्मदीदों ने बताया गजेंद्र को उकसाया गया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को किसान गजेंद्र सिंह खुदकुशी मामले की रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को सौंप दी। रिपोर्ट में गजेंद्र की मौत को हादसा बताया गया है। लेकिन इस मामले की तफ्तीश के दौरान दिल्ली पुलिस को दो अहम चश्मदीद मिले हैं। चश्मदीदों ने यह दावा किया है कि पेड़ पर चढ़ने के लिए कुछ लोग गजेंद्र सिंह को उकसा रहे थे। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस इन दोनों चश्मदीदों को गवाह बना सकती है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। यह वीडियो फुटेज उसे विविध न्यूज चैनलों से प्राप्त हुए थे जो उस वक्त जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की किसान रैली को कवर कर रहे थे। पुलिस को किसान गजेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई है। जिसमें उसकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की जंतर-मंतर पर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आयोजित रैली के दौरान एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रैली में उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद थे। इस किसान की पहचान गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह जंतर-मंतर पर आप नेताओं की मौजूदगी में पेड़ पर चढ़ गया और गमछे से खुद को फांसी लगा ली।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।