किरण खैर को पति अनुपम का समर्थन

0
चंडीगढ़, एजेंसी।  अच्छे पति-पत्नी की यही तो निशानी होती है कि वो हर सुख में हर दुख में एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें, एक-दूसरे के संघर्ष को अपनाकर एक-दूजे का मनोबल बढाये ठीक उसी तरह जिस तरह से सिने अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी पत्नी किरण खेर का मनोबल बढ़ा रहे हैं। मालूम हो कि चंडीगढ़ से किरण खेर भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। किरण खेर के चुनाव प्रचार के लिए पति अनुपम खेर ने अपनी फिल्मों की सारी शूटिंग भी रद्द कर दी है। हालांकि अनुपम ने इस बात को स्वीकारा नहीं कि वो किरण के लिए अपना शूट कैंसिल करके आये हैं बल्कि उन्होंने मीडिया से कहा कि वो खुद के लिए यह सब कर रहे हैं। अनुपम इस माह की शुरुआत में किरण के चंडीगढ़ से नामांकन पत्र भरने के दौरान भी उनके साथ देखे गए थे।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।