कांग्रेस को शाही इमाम का समर्थन


नई दिल्ली, एजेंसी

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। इसके साथ ही बिहार में उन्होंने लालू प्रसाद यादव और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को समर्थन देने का ऐलान किया।

दिल्ली में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी की सरकार मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान मुसलमानों की रक्षा करने में असफल रही थी। इमाम ने कहा कि मुसलमानों को मायावती की बसपा को समर्थन नहीं करना चाहिए, क्योंकि बसपा किसी भी समय एनडीए में शामिल हो सकती है।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।