सोनिया गांधी पर्चा दाखिल करने रायबरैली पहुंचीं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। इस दौरान सोनिया गांधी की गाड़ी उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चला रहे थे।

इसके साथ ही रास्ते में सोनिया और राहुल का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने  सोनिया के काफिले पर गुलाबी फूलों की बरसात की। सोनिया ने भी रास्ते में गाड़ी रोककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी रायबरेली से बड़े अंतर से जीतती रही हैं। बीजेपी ने इस बार सोनिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील अजय अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे