सेना भर्ती के दौरान हंगामा और आगजनी

ग्वालियर:एजेंसी। ग्वालियर के मेला ग्राउंड में सेना की भर्ती के दौरान भगदड़ मच गई। भर्ती के लिए आए एक युवक के साथ मारपीट की खबर के बाद वहां पहुंचे लोग उग्र हो गए और कई गाड़ियों में आग के हवाले कर दिया ।

भर्ती के लिए आए युवकों ने रेलवे स्टेशन पर भी जमकर तोड़फोड़ की। इस उग्र घटना के बाद सेना ने फिलहाल अपना भर्ती अभियान कुछ समय के लिए टाल दिया है।

सेना तथा पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिसमें कई लोग घायल हुए।

भर्ती के लिए आए युवकों ने बताया कि सुबह के समय वे कतारों में लगे थे कि तभी धक्का-मुक्की हुई और पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। इस धक्का-मुक्की में परीक्षार्थी एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े जिसके चलते भगदड़ मची देखते ही देखते ये छोटी सी बात बड़ी घटना में तब्दील हो गयी ।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली