सरकार में जेटली को मिलेगी अहम ज़िम्मेदारी : नरेंद्र मोदी

दिल्ली ,एजेंसी। एनडीए के सत्ता में आने पर अरुण जेटली को अहम पद दिए जाने का संकेत देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि वरिष्ठ बीजेपी नेता न सिर्फ केंद्र, बल्कि पंजाब में अकाली दल नीत सरकार की भी एक ‘संपत्ति’ होंगे.

नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘अरुण जेटली दिल्ली में हमारी सरकार के लिए काफी सहायक होंगे. यदि जेटली आते हैं, तो इससे बादल सरकार को मदद मिलेगी.’ उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे जेटली से काफी कुछ उम्मीद कर सकते हैं.

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हाल में कहा था कि अमृतसर के लोग जेटली के रूप में संभावित उपप्रधानमंत्री को वोट देंगे.

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।