सफेद हाथी बन गया, राज्यपाल पद : शिवसेना


मुंबई: राज्यपाल के पद को ‘सफेद हाथी’ बताते हुए शिवसेना ने कमला बेनीवाल को मिजोरम की राज्यपाल के पद से बर्खास्त करने का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस ने ‘जो बोया वह काटा’।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा गया है, पराजित कांग्रेसी नेता बेनीवाल को हटाए जाने पर आंसू बहा रहे हैं और इसे बदले की राजनीति बता रहे हैं। लेकिन, इसमें क्या गलती है, अगर (नरेंद्र) मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद राज्यपालों को हटाने की कांग्रेस की परंपरा को निभा रही है।

शिवसेना ने कहा है, इस पर सहमति है कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है। लेकिन, अधिकतर सालों में देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए इसका गलत इस्तेमाल किया और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को नुकसान पहुंचाया।

‘सामना’ में कहा गया है, सच तो यह है कि राज्यपाल का पद अब सफेद हाथी बन गया है। हमें फैसला करना चाहिए कि इन सफेद हाथियों का कैसे लालन-पालन होना चाहिए और उनके लिए कितना संघर्ष करना होगा।

बेनीवाल पर हमला करते हुए दावा किया गया, जब बेनीवाल गुजरात की राज्यपाल थीं, वह जयपुर जाने के लिए बेरोकटोक सरकारी विमान और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती थीं। उन्होंने 69 बार हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। इस तरह के अत्यधिक खर्चे से सरकारी खजाने पर 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे