लंबी छुट्टी के बाद आखिरकार लौट आए राहुल


नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 57 दिनों बाद घर लौट आए हैं। 16 फरवरी को छु्ट्टी पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत उनकी मां और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और बहन प्रियंका ने किया, जिसके लिए वो राहुल के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद थीं।
पीटीआई के मुताबिक, वह थाई एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली लौटे हैं।

वैसे, उनके घर लौटने की अटकलों के चलते कई मीडियाकर्मियों ने उनके 12 तुगलक लेन स्थित बंगले के बाहर की रात गुजारी और सुबह अन्य उत्सुक लोग उनमें शामिल हो गए।

राहुल गांधी 16 फरवरी को 15 दिनों की छुट्टी पर गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी छुट्टी कई बार बढ़ाई, हालांकि इस दौरान पार्टी नेता राजनैतिक अस्थिरता वाले इस समय में उनकी छुट्टी पर जाने के फैसले का कई स्तर पर बचाव करते नज़र आए।

कांग्रेस नेतृत्व लगातार यह कहता रहा कि उनके नंबर दो नेता को आत्मविश्लेषण करने और पार्टी में उनका रोल तय करने और पार्टी के भविष्य पर विचार करने के लिए थोड़ा समय चाहिए।

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।