रेपो रेट में चौथाई फीसदी की वृद्धि, लोन हो सकते हैं महंगे

दिल्ली हलचल
भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को एक आश्चर्यजनक कदम के तहत अपनी प्रमुख ऋण दर – रिपर्चेज दर – यानि रेपो रेट में चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद माना जा रहा है कि सभी वाणिज्यिक बैंक अब अपनी ऋण दरें बढ़ा देंगे। आरबीआई ने हालांकि नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किया है, और उसे चार प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
रेपो दर, जिस पर वाणिज्यिक बैंक सीमित अवधि के लिए रिजर्व बैंक से ऋण लेते हैं, 7.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दी गई है, जिसके कारण रिवर्स रेपो दर, जिस पर रिजर्व बैंक अन्य बैंकों से सीमित अवधि के लिए उधारी लेता है, 6.75 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गई।
आरबीआई ने मंगलवार को मौजूदा कारोबारी साल की मौद्रिक नीति की तीसरी तिमाही की समीक्षा की घोषणा की, जो पिछले वर्ष सितंबर में रघुराम राजन द्वारा गवर्नर पद संभाले जाने के बाद चौथी समीक्षा है।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।