राहुल बच्चे हैं : मोदी


नयी दिल्ली,हलचल । भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों एक के बाद एक हमले कर रहे है। बयानबाजी का दौड़ जारी है तो मीडिया भी इसे खूब कवरेज दे रही है। मोदी जहां अपने गुजरात मॉर्डल का बखान कर रहे है तो वहीं राहुल मोदी के गुजरात मॉडल को टॉफी मॉडल बता रहे है। राहुल ने कहा कि मोदी का गुजरात मॉर्डल 1 रु. का टॉफी मॉर्डल है तो मोदी ने इस पर पलटवार किया है। मोदी ने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल अभी बच्चे हैं इसलिए टॉफी और गुब्बारे की बात करते हैं। मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में अपनी रैली में राहुल पर वार किया और कहा कि राहुल बच्चे हैं इसलिए टॉफी की बात करते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहजादे का मन अभी भी बचपन के दिनों में ही है। तभी उन्हें हर बात में टॉफी ही नजर आती है। गौरतलब है कि कल एक रैली में राहुल गांधी ने मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि गुजरात का विकास मॉडल ‘टॉफी मॉडल’ है, क्योंकि वहां उद्योगपतियों के हाथों कौड़ियों के मोल कीमती जमीन बेच दी गई।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे