राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस कोर्ट में

 

मुंबई: एजेंसी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने महाराष्ट्र की एक अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ उनकी उस टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष ने संघ को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ा था।
आरएसएस के भिवांडी इकाई के सचिव राजेश कुंते ने यहां अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।
भिवांडी में सोनाने में 6 मार्च को रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि आरएसएस के लोगों ने गांधीजी को मारा।
अदालत में अपनी शिकायत में कुंते ने कहा कि यह टिप्पणी अपमानजनक है और कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाजपा पहले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा चुकी है।
कुंते ने कहा, मैंने भिवांडी में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। अपने भाषण के जरिये उन्होंने हमारे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाया। यह टिप्पणी दुर्भावना से प्रेरित होकर की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया, उनका यह आरोप कि आरएसएस के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की, इस मामले में अदालत के फैसले के खिलाफ है। यह चुनावी फायदे के लिए के सोचा-समझा प्रयास है। अदालत इस मामले की 27 मार्च को सुनवाई की संभावना है।

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।