राहुल को चूमने पर महिला को जिंदा जलाया

 

गुवाहाटी, एजेंसी
पिछले दिनों राहुल गांधी के असम दौरे के दौरान जोरहट में उनका गाल चूमने वाली महिला की दर्दनाक मौत से हर कोई स्तब्ध है। गौरतलब है कि 26 फरवरी को जोरहट में आदिवासियों के बीच पहुंचे राहुल गांधी को एक महिला ने चूम लिया था। बस यहीं से उसके घर में कोहराम मचना शुरू हो गया।

इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में पहले तो पत्नी की पिटाई की, इससे भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने पत्नी को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद खुद उसने भी अपने को आग लगा ली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के पति की भी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

गौरतलब है कि जोरहट आदिवासी बहुल इलाका है, जहां पर आज भी रूढि़वादी मानसिकता देखने को मिलती है। यही वजह है कि एक महिला की हत्या राहुल को चूमने के नाम पर कर दी गई।

Related posts

मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार।

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी