‘रामचरितमानस’ का डिजिटल संस्करण पीएम मोदी ने लांच किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी द्वारा तैयार ‘रामचरितमानस’ के विशेष डिजिटल संस्करण को आज जारी कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामचरितमानस ने हमारी हस्ती बनाए रखी है.. इसलिए मिटती नहीं।

उन्होंने रामचरितमानस के डिजिटल वर्जन को संगीत, संस्कार और संस्कृति की साधना बताया। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के इस वर्जन से दूसरे सरकारी कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी। लांचिंग के दौरान मोदी ने कहा कि क्या संयोग है कि यह कार्यक्रम पंचवटी नाम के कक्ष में हो रहा है। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्यप्रकाश, सूचना एवं प्रसारण सचिव बिमल जुलका एवं अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।

बताते चलें कि गोस्वामी तुलसीदास की कृति की रिकार्डिंग आकाशवाणी द्वारा कई सालों में की गयी है और उसका नियमित रूप से विशेषकर हिंदी अंचल में प्रसारण किया जाता रहा है। भोपाल घराने के जाने माने गायकों ने रामचरित मानस की चौपाइयाें एवं दोहे को आवाज दी है।

आकाशवाणी भोपाल ने 1980 में तत्कालीन केंद्र निदेशक समर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में पहली बार ‘रामचरितमानस’ को स्वरबद्ध किया था और रिकार्ड किया था।

‘रामचरितमानस’ के डिजिटल संस्करण के शुरू होने के साथ ही प्रसारक महसूस करता है कि वह न केवल घरेलू श्रोता बल्कि विदेशों में अपने श्रोताओं तक पहुंचेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह बडे पैमाने पर डिजटलीकरण की आकाशवाणी की कोशिश का हिस्सा है ताकि जनप्रसारक वैश्विक रूप से अपने श्रोताओं तक पहुंच सके। आकाशवाणी के कई चैनल मोबाइल एप्प पर उपलब्ध हैं और प्रसारक इंटरनेट पर भी अपनी अधिक उपस्थिति बना रहा है।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।