राजनीति में नौसिखिया हैं राहुल: जगदंबिका पाल

सिद्धार्थनगर। दल बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर सुर्खियों में आए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी को नौसिखिया नेता बताया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार पाल ने कहा कि राहुल अभी राजनीति सीख रहे हैं। उन्हें देश का नेतृत्व करने के लिए अगले दस साल और इंतजार करना पड़ेगा।

पाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से पूर्वी उत्तरप्रदेश के पिछड़ेपन का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में अगली सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी और गुजरात के विकास मॉडल को पूरे देश में लागू किया जाएगा।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे