भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता

इंचियोन,एजेंसी । एक तरफ जहां भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता व अपने करोड़ों फैंस को खुशी से झूमने का मौका दिया। वहीं, इस सफलता के दस मिनट के अंदर एथलेटिक्स प्रतियोगिता से भी एक शानदार खबर सामने आ गई। भारत की महिला रिले टीम ने 4*400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को नौवां गोल्ड मेडल हासिल कराया।
महिलाओं की रिले टीम में प्रियंका पवार, टिंटू लूका, मंदीप कौर और पुवम्मा राजू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता बल्कि नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने ये दौड़ 3 मिनट 28.68 सेकेंड के समय से पूरी की। वहीं, रजत पदक जापानी टीम को गया जिन्होंने 3:30.8 के साथ दौड़ पूरी की। जबकि कांस्य पदक चीन की टीम को मिला जिन्होंने 3:32.02 का समय दर्ज किया।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।