भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे

भोपाल ;एजेंसी – नोटबंदी के बाद काले धन को सफेद करने के मामले में आयकर विभाग ने मंगलवार को भाजपा नेता व आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी के ठिकानों पर छापे मारे। वासवानी के खिलाफ करोड़ों के काले धन को सफेद करने की शिकायतें थीं। आरोप है कि महानगर सहकारी बैंक नामक इस संस्था को नोट बदलने में इस्तेमाल किया गया। इस बैंक में उनकी पत्नी अध्यक्ष हैं। भाजपा के कई बड़े नेता भी बैंक से जुड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें सुबह छह बजे ही वासवानी के भोपाल में बैरागढ़ स्थित घर और होटल पर छापा मारने पहुंचीं। आयकर विभाग की एक टीम वासवानी के खाते को खंगालने के लिए बैंक भी पहुंची। दिन भर छानबीन की कार्रवाई चलती रही।
आयकर विभाग ने अधिकृत तौर पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वासवानी के खिलाफ पांच सौ और हजार रुपये के पुराने नोटों को बड़े पैमाने पर बदलने का आरोप है। आयकर की जांच का फोकस भी यही है। हालांकि वासवानी के पास करोड़ों की संपत्ति का भी पता चला है। इसमें भोपाल और आसपास बेशकीमती जमीनें, मकान, होटल और कार का शोरूम वगैरह शामिल हैं।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

नोटबंदी के नाम पर आठ लाख करोड़ का घोटाला: केजरीवाल