बीजेपी ने उठाए ‘AAP की टोपी’ पर सवाल

नई दिल्ली हलचल
साल के पहले दिन दिल्ली विधानसभा के सत्र की शुरुआत हो गई है। विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन सभी विधायकों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विधायक आम आदमी पार्टी के ज्यादातर विधायक टोपी पहने हुए सदन में पहुंचे और शपथ लेने के दौरान भी टोपी पहने रहे। बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताई है। बीजेपी नेता विजय जौली ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में इसे नियम के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर मतीन अहमद को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए था। दिल्ली विधानसभा के पूर्व सचिव उमेश सहगल ने कहा कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं है।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।