पूर्व सैना प्रमुख वीके सिंह बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली हलचल ,

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए और कहा कि देश में ‘राष्ट्रवादी विकल्प’ केवल यही पार्टी दे सकती है।

वीके सिंह ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा, देश को आज एक ऐसी सरकार की जरूरत है, जो राष्ट्रवादी कार्य कर सके, ताकतवर हो और राष्ट्रहित में फैसले कर सके और ऐसा बीजेपी की नेतृत्व वाली सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा, वह दिन अब दूर नहीं, जब बीजेपी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विकल्प देने वाली सरकार बनेगी।

बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जनरल वीके सिंह सहित कई अन्य पूर्व सैनिकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से बहुत सोच समझकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार किसी भी देश और शक्ति को भारत की सुरक्षा से खेलने की इजाजत नहीं देने देगी। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने दावा किया कि सेना का आधुनिकीकरण किया जाएगा और रक्षा खरीद में पूरी पारदर्शिता का तंत्र स्थापित होगा।

 

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।