पंचशील समझौता 60वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति रवाना

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पांच दिवसीय चीन की यात्रा के लिए रवाना हो गए है चीन में वह ली युआनचू के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और पंचशील समझौते की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

अंसारी की यह पहली चीन यात्रा और 1994 के बाद से किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की भी पहली चीन यात्रा है। उप राष्ट्रपति के आर नारायणन 1994 में चीन यात्रा पर गए थे। उप राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी चीन जा रहा है, जिसमें वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश सचिव सुजाता सिंह शामिल हैं। अंसारी 28 और 29 जून को बीजिंग में पंचशील समझौते की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों में भी हिस्सा लेंगे।

अपने चीनी समकक्ष से मिलने के अलावा उप राष्ट्रपति चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग से भी मुलाकात करेंगे। वह ग्रेट हाल आफ दी पीपुल में राष्ट्रपति शी चिनफिंग से भी मिलेंगे।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे