निफ्टी 8700 के आसपास, सेंसेक्स 170 अंक लुढ़का

मुंबई ,एजेंसी। सुस्ती दिखा रहे घरेलू बाजारों में अचानक गिरावट बढ़ गई है। निफ्टी 8700 के बेहद करीब आ गया है, तो सेंसेक्स ने भी 170 अंकों का गोता लगाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी हो गई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी तक गिरा है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर, बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बाजार पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑटो और टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 173 अंक यानि 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 28672 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 अंक यानि 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 8700 के आसपास कारोबार कर रहा है।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।