दो दर्ज़न अधिक दूतावासों को हमले की धमकी

नई दिल्ली,एजेंसी ! दिल्ली में 33 दूतावासों को चिट्ठी के जरिए हमले की धमकी दी गई है। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धमकी की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि 33 दूतावासों को चिट्ठी लिखकर बम धमाके की धमकी दी गई है। सभी चिट्ठियां एक ही सोर्स से भेजी गई हैं। चिट्ठियों से धमाके की धमकी की रिपोर्ट मिलने के बाद सभी दूतावासों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

इंटेलिजेंस ब्यूरो इस बात की जांच करने में जुटा है कि धमकी कितनी गंभीर है। इसके साथ ही सभी दूतावासों के दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर और स्कैनर लगाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Related posts

मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार।

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी