दिग्विजय ने की मोदी की तारीफ

 

नई दिल्ली हलचल
BJP को हर वक्त घेरने को तैयार रहने वाले दिग्विजय सिंह अब नरेन्दर मोदी की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मोदी पर तीखे हमले करने वालों में दिग्विजय हमेशा सबसे आगे नजर आते हैं। लेकिन मोदी कि पटना की हुंकार रैली के बाद दिग्गी रजा के सुर बदल गए है
एक इंग्लिश न्यूज चैनल से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर दिए गए नरेंद्र मोदी के बयान पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बहुत अच्छी बात है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी जी को समझ आ गया कि हिंदू-मुस्लिम एकता जरूरी है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राजनीति के फायदे और नुकसान एक तरफ हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि देश का हर व्यक्ति हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करे।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे