दलित मुझे बनाएं प्रधानमंत्री: मायावती

दिल्ली,एजेंसी। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जनता बीजेपी द्वारा नरेंद्र मोदी के लिए किए जा रहे धुआंधार प्रचार के झांसे में न आएं. मायावती ने खुद को प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए बीएसपी के पक्ष में एकजुट होकर वोटिंग करने की अपील की.

फैजाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने दलितों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके वोट ‘बंट नहीं पाएं’. मायावती ने उनसे आग्रह किया कि वह उन्हें पीएम बनाएं और मतदान के दिन बीएसपी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करें.
नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए मायावती ने उन्हें गुजरात दंगों का जिम्मेदार बताया.

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।