तेजपाल की जमानत याचिका खारिज

 

पणजी,एजेंसी

महिला सहकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद तहलका मैगजीन के संस्थापक तरुण तेजपाल की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा खंडपीठ ने शुक्रवार को खारिज कर दी है। हालांकि एक स्थानीय अदालत ने तेजपाल को अपनी बीमार मां से मिलने जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

मालूम हो कि तरुण तेजपाल की मां को मापुसा शहर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने तेजपाल को उनकी बीमार मां से मिलने जाने की अनुमति दी। तेजपाल की मां ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं और साडा उप जेल से करीब 50 किलोमीटर दूर मापुसा में एक अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। तेजपाल साडा उप जेल में बंद हैं

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली