ट्रक से कुचलकर आठ बारातियों की मौत

धनबाद,एजेंसी।  झारखंड में धनबाद से करीब 45 किमी दूर मुगमा के समीप जीटी रोड पर ट्रक से कुचलकर आठ बारातियों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। मरने वालों में दूल्हे का पिता भी शामिल है।
इस ट्रक में अवैध कोयला लदा था। निरसा बाजार के समीप एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद भाग रहे इस ट्रक ने एक बारात के आठ लोगों को कुचल दिया।
रात करीब साढ़े 10 बजे यह घटना हुई और उस समय बारात दुल्हन के घर पहुंचने ही वाली थी। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हे के पिता सहित चार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। छह घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
बारात जमशेदपुर के बारीडीह से निरसा ब्लॉक के मनमनडीह कोलियारी कॉलोनी जा रही थी। नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 को करीब दो घंटे तक जाम रखा। ट्रक चालक फरार है।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली