चुनाव आयोग ने मांगा आजम के करगिल वाले भाषण का वीडियो

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। चुनाव आयोग ने उनके भाषण का वीडियो मांगा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कारगिल में मुसलमान सैनिकों की वजह से जीत मिली थी।

गौरतलब है कि आजम ने मंगलवार को गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा था कि करगिल में जीत हिन्दू सैनिकों के कारण नहीं, बल्कि मुस्लिम सैनिकों की वजह से मिली थी। आजम गाजियाबाद में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से आजम के भाषण पर रिपोर्ट मांगी है।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली