गरीबों को मिलेगा मुफ्त आवास व स्वास्थ्य सुविधा :राहुल

बेमेतरा,एजेंसी । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर यूपीए सरकार तीसरी बार सत्ता में आती है तो गरीबों को मुफ्त आवास व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
देश के 15 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के अपने वादे को दोहराते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले दस सालों में देश का सर्वांगीण विकास किया है। वे छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
22 मिनट के भाषण में राहुल ने भाजपा व मोदी पर कई जुबानी हमले किए। कहा कि देश में भ्रष्टाचार हटाने की बात कहने वालों के घोषणापत्र में मात्र दो लाइन में यह कहकर अपनी जिम्मेदारी समाप्त कर ली गई है कि हम भ्रष्टाचार हटाएंगे।
गुजरात में विकास की बड़ी-बड़ी बातें इन दिनों की जा रही है, किंतु वास्तव मे विकास किसका हुआ इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां एक रु. वर्ग मी. पर उद्योगपति अडानी को किसानों की 45 हजार एकड़ जमीन दे दी गई। इसके चलते दो माह बाद उसी जमीन को बेचकर 1500 करोड़ की पूंजी वाली कंपनी 40 हजार करोड़ की हो गई। उन्होंने कहा कि विकास गुस्से से नहीं बल्कि प्यार से हो सकता है।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे