कारखाने में विस्‍फोट,पांच की मौत

रायपुर,एजेंसी
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आज तड़के एक कारखाने में विस्‍फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बिजली का फ्यूज बनाने वाले एक कारखाने में विस्फोट हुआ.

रायपुर के पुलिस अधीक्षक ओ पी पाल ने बताया कि शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर अभनपुर थाना क्षेत्र के उरला गांव में तड़के नवभारत फ्यूज कारखाने में विस्फोट हुआ. विस्‍फोट बहुत ही भयानक था. जिसमें कोमल सिंह ठाकुर, रेखराम साहू, गणेश हरवंश, माखन लाल निर्मलकर और पूनाराम यादव की मौत हो गई है. फिलहाल मौके पर दमल की गाड़ी आग पर आबू पाने का प्रयास कर रही है. बचाव कार्य अभी जारी है. बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह कि है.

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली