कश्मीर पर गिलानी के दावे को BJP ने बताया झूठ

नई दिल्‍ली,एजेंसी।  अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी द्वारा कश्‍मीर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान पर (यहां क्लिक कर पढ़ें क्‍या कहा था गिलानी ने)  राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां बीजेपी ने गिलानी के बयान का खंडन किया है वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है।  बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गलतबयानी के लिए हम गिलानी से माफी की मांग करते हैं। उन्‍होंने कहा कि कश्‍मीर के लोगों को गुमराह करने वाले गिलानी के इस कदम की हम निंदा करते हैं। उधर, कांग्रेस ने पूछा है कि बीजेपी को यह बताना चाहिए कि कश्‍मीर में उसकी क्‍या दिलचस्‍पी है और इसके लिए गिलानी से मुलाकात क्‍यों की गई? गौरतलब है कि गिलानी ने शुक्रवार को दावा किया था कि बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र ने कश्‍मीर मसले पर उनसे मदद मांगी थी। गिलानी ने कहा था कि मोदी ने इस खातिर दो कश्‍मीरी पंडितों को अपना दूत बनाकर उनसे मुलाकात के लिए भेजा था।
बीजेपी ने एक बयान में गिलानी के इस दावे को गलत बताया और कहा कि कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए बीजेपी के किसी भी दूत ने गिलानी से मिलने का प्रयास नहीं किया। पार्टी ने गिलानी पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। बीजेपी सचिव रामेश्‍वर चौरसिया ने कहा, ‘अगर गिलानी की बात सही है तो उन्‍हें उन नेताओं के नाम बताने चाहिए जिन्‍होंने उनसे मुलाकात की थी। अगर वह नाम नहीं बता पाते हैं तो फिर उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी उन लोगों की निंदा करती है जो राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की राजनीति करती हैं। यह फैशन बन गया है कि अगर आप राजनीति के बैकग्राउंड में चले गए हैं तो झूठ बोलकर पिक्‍चर में आ जाएं। गिलानी ने भी यही किया है। इनका आचरण तो हमेशा से संदिग्‍ध रहा है।’

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे