कश्मीरी पंडितों के लिए स्मार्ट सिटी बने: अनुपम खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने रविवार को कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 को निरस्त करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि विस्थापित हुए पंडित समुदाय के लिए कश्मीर घाटी में स्मार्ट सिटी बनाई जानी चाहिए. ‘रूट्स इन कश्मीर’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेर ने कहा, ‘निजी तौर पर मुझे लगता है कि धारा 370 को निरस्त कर देना चाहिए.’

अनुपम खेर खुद भी एक कश्मीरी पंडित हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित अब अपनी उन कॉलोनियों में वापस नहीं लौट सकते, जहां पर वह पहले रह रहे थे. खेर ने कहा, ‘उनमें से ज्यादातर जगहों को या तो जला दिया गया है या फिर उस पर कब्जा कर लिया गया है.’ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि कश्मीरी पंडितों के लिए एक नई स्मार्ट सिटी बनाई जाए.

अनुपम ने कहा, ‘आज के समय में यह बहुत जरूरी हो गया है कि जब कश्मीरी पंडित घाटी में लौटें तो सुरक्षित महसूस करें. ऐसा तभी मुमकिन होगा जब वे एक बस्ती में एकजुट इकाई की तरह रहें. मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह इस बस्ती का एक स्मार्ट सिटी के रूप में निर्माण करने पर विचार करे. देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद और आईटी पेशेवर पंडित समुदाय से आते हैं.’

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।