उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी,मोदी ब्रांड प्याज

लखनऊ। केंद्र की सत्ता गंवाने के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भाव प्याज जैसा हो गया है। अब राहुल गांधी को प्याज के भाव बेचा जा रहा है। इनको भाजपा, बसपा या फिर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं बल्कि कांग्रेसी ही बेच रहे हैं। जी हां गोरखपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में आज पांच रुपये किलो राहुल गांधी प्याज को जमकर बेचा।
बाजार में प्याज का दाम 40 रुपये प्रति किग्रा होने से खफा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में नायाब उदाहरण पेश किया। इन उत्साही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर राहुल गांधी प्याज को पांच रुपये किलो में बेचा। जगह-जगह पर राहुल गांधी की तस्वीर लगी जगहों पर राहुल गांधी प्याज को पांच रुपये किलो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्याज को 40 रुपये किलो में बेचा गया। कांग्रेस के कार्यकताओं का आज का अनूठा प्रदर्शन गोरखपुर जिले में चर्चा का विषय रहा।
जिलाध्यक्ष सैयद जमाल के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेतना तिराहे पर राहुल गांधी प्याज की दुकान लगाकर उसको पांच रुपये किलो बेचकर महंगाई को लेकर गुस्से का इजहार किया। कांग्रेसियों की इस दुकान पर एक घंटे में लगभग तीन क्विंटल प्याज बिक गई। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही मोदी सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे