रॉन्ग साइड जाने से रोका तो ट्रैफिक कांस्टेबल पर पत्थर से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार।

 

गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में 11 सितंबर की शाम ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक पुलिस के जवान पर वाहन चालक ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षी शशिकांत शाम के समय अपने ड्यूटी प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी रॉन्ग साइड से जाने की कोशिश कर रही थी। आरक्षी द्वारा रोके जाने पर वाहन चालक गौरव चौधरी गाड़ी से उतरा और पत्थर से हमला कर मौके से भाग गया।

घायल सिपाही को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी अभियुक्त गौरव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

इस प्रकरण में उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज़ कर ली गई है,कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Noida News:’यातायात माह–2026′ का शुभारंभ जागरूकता रैली को किया गया रवाना।

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारी और सदस्य हुए शामिल।

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।