आजम खां के तबेले से भैंसे चोरी,

 

रामपुर,एजेंसी
अपनी तुनकमिजाजी और बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते वाले आजम खां के साथ इस बार कुछ ऐसा हुआ है कि कोई उसकी उम्मीद नहीं कर सकती। और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के कद्दावर मंत्री आजम खां से एक बार फिर पुलिस प्रशासन खौफजदा है।

ऐसी खबर आ रही है कि आजम के फार्महाउस पर बीती रात चोरों की नजर पड़ गई। देर रात चोरी करने फार्म हाउस में आए चोरों ने कुछ ऐसा चुरा लिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। चोरों ने सोना-चांदी नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री की भैंसे चुरा लीं। चोरों ने आजम की एक, दो, तीन नहीं बल्कि पूरी सात भैंसे चुरा लीं।

यूपी के कद्दावर मंत्री का रुतबा ऐसा है कि चोरी की खबर के बाद से ही पूरा पुलिस महकमा बेहद दबाव में है। मामला प्रकाश में आने के बाद से ही इलाके के तीन थानों की पुलिस पूरी तत्परता से चोरों की तलाश में जुटी है। अभी तक चोरों को कोई सुराग तो नहीं मिला

 

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे