Rto Ghaziabad campaign Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/rto-ghaziabad-campaign/ Always be updated with First Opinion News Tue, 27 Oct 2026 14:52:28 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png Rto Ghaziabad campaign Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/rto-ghaziabad-campaign/ 32 32 Ghaziabad News:अनधिकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान। https://firstopinionnews.com/campaign-against-unauthorized-tractor-trolley/ https://firstopinionnews.com/campaign-against-unauthorized-tractor-trolley/#respond Tue, 27 Oct 2026 14:50:49 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7810   गाजियाबाद सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से परिवहन विभाग गाजियाबाद द्वारा कृषि कार्य में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अनधिकृत संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विनीत कुमार मिश्र के अनुसार कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को...

The post Ghaziabad News:अनधिकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

गाजियाबाद सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से परिवहन विभाग गाजियाबाद द्वारा कृषि कार्य में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अनधिकृत संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विनीत कुमार मिश्र के अनुसार कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अनधिकृत तरीके से चलना सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। विशेष रूप से ट्रॉलियों में निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनदेखी, आवश्यक सुरक्षा उपायों का अभाव सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों एवं लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है।

उक्त अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग के  अधिकारियों द्वारा पिछले तीन दिनों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कुल 22 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए गए तथा 09 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज़ किया गया। इस कार्यवाही के चलते रू0 4.80 लाख शुल्क की वसूली की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से 30 सितम्बर, 2026 तक की गई प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान कुल 74 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान करते हुए 67 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज़ किया गया। उक्त कार्यवाही के फलस्वरूप रू0 41.68 लाख की राशि शुल्क के रूप में वसूली की गई। परिवहन विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

परिवहन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों से अपील की है कि वे वाहनों का उपयोग नियमानुसार करें, सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा ट्रॉलियों में किसी भी प्रकार की असुरक्षित व्यवस्था से बचें। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करें।

The post Ghaziabad News:अनधिकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/campaign-against-unauthorized-tractor-trolley/feed/ 0