Noida interschool cross country Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/noida-interschool-cross-country/ Always be updated with First Opinion News Mon, 31 Aug 2026 13:14:01 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png Noida interschool cross country Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/noida-interschool-cross-country/ 32 32 इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री पर महामाया और विश्वभारती का कब्जा, आर्यावृत और मोहिनी बने चैंपियन। https://firstopinionnews.com/interschool-cross-country/ https://firstopinionnews.com/interschool-cross-country/#respond Mon, 31 Aug 2026 13:14:01 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6913   राष्ट्रीय खेल दिवस पर नोएडा स्टेडियम में 32 स्कूलों के 400 प्रतियोगियों ने लिया हिस्सा। नोएडा 30 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा स्टेडियम में आयोजित 15वीं इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप का खिताब छात्रों में विश्वभारती पब्लिक स्कूल और छात्राओं वर्ग में...

The post इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री पर महामाया और विश्वभारती का कब्जा, आर्यावृत और मोहिनी बने चैंपियन। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नोएडा स्टेडियम में 32 स्कूलों के 400 प्रतियोगियों ने लिया हिस्सा।

नोएडा 30 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा स्टेडियम में आयोजित 15वीं इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप का खिताब छात्रों में विश्वभारती पब्लिक स्कूल और छात्राओं वर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज ने जीत लिया। सोसायटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट (SSCA) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 32 स्कूलों के करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

छात्रों में 5 किलोमीटर की रेस में विश्वभारती पब्लिक स्कूल के आर्यावृत कश्यप ने लगातार तीसरे साल चैंपियन बनकर हैट्रिक लगाई। दूसरे स्थान पर गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज के आदित्य पाल और तीसरे स्थान पर तरबिंदर रहे।

छात्राओं में 2.5 किलोमीटर रेस में महामाया बालिका इंटर कॉलेज का एकतरफा दबदबा रहा। स्कूल की मोहिनी ने गोल्ड, समृद्धि ने सिल्वर और तन्नू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

आयोजकों ने दोनों वर्गों में टॉप-3 खिलाड़ियों को मेडल के साथ ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज पुरस्कार स्वरूप दिए। चैंपियन आर्यावृत कश्यप और मोहिनी को भजनलाल शास्त्री मेमोरियल ट्रॉफी के साथ 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। टॉप-10 में जगह बनाने वाले सभी धावकों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

चैंपियनशिप का विवरण।

बालिका वर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज ने सबसे कम 21 पॉइंट हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 83 अंकों के साथ सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 157 अंकों के साथ विश्वभारती पब्लिक स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

बालक वर्ग में 58 अंकों के साथ विश्वभारती पब्लिक स्कूल चैंपियन बना। 60 अंकों के साथ पंचशील बालक इंटर कॉलेज उपविजेता रहा और 70 अंकों के साथ गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका के.के. रावत, सुधीर राणा और पुरुषोत्तम ने निभाई।

इस मौके पर समारोह की मुख्य अतिथि एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। SSCA के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि संयोजक विमलेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन खेल प्रभारी व उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने किया। इस दौरान नरेंद्र कुच्छल, प्रो. मिर्जा अली बेग, रचना यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

The post इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री पर महामाया और विश्वभारती का कब्जा, आर्यावृत और मोहिनी बने चैंपियन। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/interschool-cross-country/feed/ 0