mallikarjun khadge Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/mallikarjun-khadge/ Always be updated with First Opinion News Mon, 26 Oct 2026 05:50:39 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png mallikarjun khadge Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/mallikarjun-khadge/ 32 32 National News:खड़गे के बयान पर मचा सियासी घमासान, अमित शाह ने कहा शिष्टाचार की सारी हदे हुई पार। https://firstopinionnews.com/congress-president-disputed-version/ https://firstopinionnews.com/congress-president-disputed-version/#respond Mon, 26 Oct 2026 05:19:07 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7762 एजेंसी,पटना कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरे में दिए गए एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे पर शिष्टाचार के सभी मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। खड़गे के इस बयान को लेकर बीजेपी ने बयान के...

The post National News:खड़गे के बयान पर मचा सियासी घमासान, अमित शाह ने कहा शिष्टाचार की सारी हदे हुई पार। appeared first on First Opinion News.

]]>
एजेंसी,पटना कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरे में दिए गए एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे पर शिष्टाचार के सभी मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। खड़गे के इस बयान को लेकर बीजेपी ने बयान के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर विवादित टिप्पणी की । खड़गे के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अपमानजनक बताया। इस बयान के विरोध में भाजपा द्वारा सोमवार को देशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है।

शिष्टाचार के सभी मानदंडों का उल्लंघन :ग्रह मंत्री अमित शाह।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी खड़गे के बयान की कड़ी आलोचना की है। बयान की आलोचना करते हुए शाह ने खड़गे पर शिष्टाचार के सभी मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान।

खड़गे पटना के बापू सभागार में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसी दौरान उनके बयान को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

कार्यक्रम के दौरान खड़गे द्वारा कांग्रेस की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं में शामिल लोगों को जेल भेजने संबंधी टिप्पणी की गई थी।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने चिल्लाकर कहा, मोदी नहीं जाएंगे।

छपरा के एक दर्शक और कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष कुमार ने चिल्लाकर कहा, “मोदी नहीं जाएंगे।” इस पर खड़गे ने जवाब दिया ” मोदी का बाप भी जाएगा। इस बयान के बाद देश में राजनितिक विवाद खड़ा हो गया और बयानों का वार-पलटवर शुरू हो गया।

मरे बयान को पूरा सुने बिना मुझपर हमला कर निकाल दिया गया बाहर: कांग्रेस कार्यकर्ता ।

खुद को कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा समर्थक समझ लिया और बाहर निकालते समय उन पर हमला किया।

संतोष ने कहा कि, मेरी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। उन्होंने कहा, “मैं मोदी को सत्ता से हटाना चाहता हूं, लेकिन मेरे बयान को अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे गलतफहमी पैदा हुई।” उन्होंने आगे कहा कि उनका आशय यह था कि जब तक कोई दूसरी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी बात पर कायम रहेंगे।

घटना के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी हुई तेज।

इस घटना के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाओं से बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

The post National News:खड़गे के बयान पर मचा सियासी घमासान, अमित शाह ने कहा शिष्टाचार की सारी हदे हुई पार। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/congress-president-disputed-version/feed/ 0